menu-icon
India Daily

सोनम कपूर.. ऐश्वर्या राय और कैटफाइट, जब अनिल कपूर की लाडली ने अमिताभ बच्चन की बहू को कहा था 'आंटी'

बॉलीवुड में कैटफाइट होना तो आम बात है कई ऐक्ट्रेसेस है जिनके बीच कैटफाइट चलती है. इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर का नाम भी शुमार है.

India Daily Live
सोनम कपूर.. ऐश्वर्या राय और कैटफाइट, जब अनिल कपूर की लाडली ने अमिताभ बच्चन की बहू को कहा था 'आंटी'

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में दो एक्ट्रेसेस के बीच कैटफाइट तो आम है. कई ऐसी अभिनेत्रियां है जिनके बीच की लड़ाई ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचाया था. इसी कैटफाइट में हम आपको सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय के बारे में बताएंगे जिनकी लड़ाई सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी.

दरअसल, ये लड़ाई तब शुरू हुई जब अनिल कपूर की लाडली ने अमिताभ बच्चन की बहू यानी ऐश्वर्या राय को आंटी कह दिया था. जी हां, ये बात साल 2009 की है जब सोनम कपूर को एक इंटरनेशनल मेकअप ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया था. लेकिन सोनम से पहले तक ऐश्वर्या राय उस खास मशहूर ब्रांड का फेस थीं. 

सोनम ने ऐश्वर्या को कहा था आंटी

सोनम कपूर के द्वारा उस ब्रांड से रिप्लेस होने पर ऐश्वर्या राय नाराज थी. बाद में जब सोनम कपूर से ऐश्वर्या राय बच्चन के हटाए जाने पर सवाल किया गया तो वह बोलीं, "ऐश्वर्या दूसरी पीढ़ी की आंटी हैं."

सोनम ने आगे कहा दोनों 2 अलग-अलग पीढ़ियों के हैं. फिर क्या था सोनम के इस बयान के कारण सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर के फैंस में वॉर छिड़ गई. हालांकि, सोनम कपूर ने बाद में इस पर सफाई दी कि ऐश्वर्या राय ने उनके पिता अनिल कपूर संग काम किया है तो इस हिसाब से वह उनकी आंटी ही हुईं.

हालांकि, सोनम कपूर के इस बयान पर बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय ने अपनी कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी और उन्होंने इस मामले में चुप रहना जरूरी समझा.

बरहाल दोनों के बीच की ये कैटफाइट खत्म हो गई और साल 2018 में ऐश्वर्या राय को सोनम कपूर की शादी में भी देखा गया था.