India-Maldives Row: अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत तक..,मालदीव कॉन्ट्रोवर्सी पर कूदे ये बॉलीवुड सितारे
India-Maldives Row: अक्षय कुमार, सलमान खान और जॉन अब्राहम के बाद अब कंगना रनौत, श्रद्धा कपूर और अमिताभ बच्चन ने भी अपनी टिप्पणी दी है.
नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी हाल ही में लक्षद्वीप पहुंचे थे. पीएम ने यहां की यात्रा के बाद इसकी काफी तारीफ की, इसके साथ ही लक्षद्वीप की सुंदरता का भी खूब बखान किया. उनकी इस यात्रा के बाद से ही इस पर राजनीतिक सियासत छिड़ गई है. मालदीव के कई नेताओं की तरफ से भारत पर कई नस्लीय टिप्पणीयां भी की गई. इस टिप्पणी के बाद ये मामला और गरमा गया है. इसको लेकर X (ट्विटर) पर काफी बहस भी छिड़ी है और लोग सोशल मीडिया पर 'बायकॉट मालदीव्स' ट्रेंड करवा रहे हैं. अब इस जंग में बॉलीवुड के सितारे भी कूद पड़े हैं.
आपको बता दें कि मालदीव के नेताओं की नस्लीय टिप्पणी के बाद बॉलीवुड सितारे भी अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अक्षय कुमार, सलमान खान और जॉन अब्राहम के बाद अब कंगना रनौत, श्रद्धा कपूर और अमिताभ बच्चन ने भी अपनी टिप्पणी दी है.
श्रद्धा कपूर
अब इस पर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा- 'ये सभी तस्वीरें और मीम्स मुझे अब सुपर FOMO बना रहे हैं. लक्षद्वीप में ऐसे प्राचीन समुद्र तट और बीच हैं, जो लोकल संस्कृति से भरपूर हैं, मैं एक छुट्टी बुक करने के कगार पर हूं. इस साल #Exploreindianislands क्यों नहीं.'