नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी हाल ही में लक्षद्वीप पहुंचे थे. पीएम ने यहां की यात्रा के बाद इसकी काफी तारीफ की, इसके साथ ही लक्षद्वीप की सुंदरता का भी खूब बखान किया. उनकी इस यात्रा के बाद से ही इस पर राजनीतिक सियासत छिड़ गई है. मालदीव के कई नेताओं की तरफ से भारत पर कई नस्लीय टिप्पणीयां भी की गई. इस टिप्पणी के बाद ये मामला और गरमा गया है. इसको लेकर X (ट्विटर) पर काफी बहस भी छिड़ी है और लोग सोशल मीडिया पर 'बायकॉट मालदीव्स' ट्रेंड करवा रहे हैं. अब इस जंग में बॉलीवुड के सितारे भी कूद पड़े हैं.
आपको बता दें कि मालदीव के नेताओं की नस्लीय टिप्पणी के बाद बॉलीवुड सितारे भी अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अक्षय कुमार, सलमान खान और जॉन अब्राहम के बाद अब कंगना रनौत, श्रद्धा कपूर और अमिताभ बच्चन ने भी अपनी टिप्पणी दी है.
Adding the beautiful #Lakshadweep Islands to my bucket list.
— arjunk26 (@arjunk26) January 7, 2024
These destinations of our country are not just spots on a map; they're invitations to experience the hospitality, diverse culture & landscape, that make India such an incredible place to explore.#ExploreIndianIslands pic.twitter.com/XOTty1nFzO
अब इसी बीच अर्जुन कपूर ने लिखा- 'खूबसूरत लक्षद्वीप के द्वीपों को अपनी बकेट लिस्ट में जोड़ रहा हूं. हमारे देश के ये जगह सिर्फ नक्शे का धब्बे नहीं है; वे मेजबानी, संस्कृति और लैंडस्केप का एक्सपीरियंस करने के लिए न्यौता है, जो भारत को घूमने के लिए एक इनक्रेडिबल जगह बनाते हैं.'
Viru paji .. this is so relevant and in the right spirit of our land .. our own are the very best .. I have been to Lakshadweep and Andamans and they are such astonishingly beautiful locations .. stunning waters beaches and the underwater experience is simply unbelievable ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 8, 2024
हम… https://t.co/NM400eJAbm
वहीं विरेंद्र सहवाग ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसको अमिताभ बच्चन ने शेयर करते हुए लिखा- 'वीरू पाजी .. यह बहुत रेलिवेंट है और हमारी जमीन की सही भावना के मुताबिक है .. हमारे अपने लोग सबसे अच्छे हैं .. मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और वे हैरान करने वाली सुंदर जगह हैं..
All these images and memes making me super FOMO now 😍
— Shraddha (@ShraddhaKapoor) January 7, 2024
Lakshadweep has such pristine beaches and coastlines, thriving local culture, I’m on the verge of booking an impulse chhutti ❤️
This year, why not #ExploreIndianIslands pic.twitter.com/fTWmZTycpO
अब इस पर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा- 'ये सभी तस्वीरें और मीम्स मुझे अब सुपर FOMO बना रहे हैं. लक्षद्वीप में ऐसे प्राचीन समुद्र तट और बीच हैं, जो लोकल संस्कृति से भरपूर हैं, मैं एक छुट्टी बुक करने के कगार पर हूं. इस साल #Exploreindianislands क्यों नहीं.'