Amitabh Bachchan: गणतंत्र दिवस पर अमिताभ बच्चन की अनूठी पहल, दिव्यांग बच्चों के साथ किया नेक काम

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों का हौसला बढ़ाते दिखे.उन्होंने एक दिल छू जानेवाला वीडियो शेयर किया है जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

Priya Singh

नई दिल्ली: आज पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. ऐसे में अमिताभ बच्चन भी देशभक्ति के रंग से सराबोर दिखे. उन्होंने, एक पोस्ट साझा किया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर  बिग बी भ ने एक शानदार और यूनिक पहल की जिसके बारे में हम आपको बताएंगे.

दरअसल, अमिताभ बच्चन गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों का हौसला बढ़ाते दिखे.उन्होंने एक दिल छू जानेवाला वीडियो शेयर किया है जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो के साथ ही एक्टर लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं.

अभिनेता का वर्कफ्रंट

वहीं आपको बता दें कि अभी हाल ही में बिग बी अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा पर दिखाई दिए थे. अमिताभ अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अयोध्या पहुंचे थे. वहीं अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी 'सेक्शन 84', 'आंखें 2', 'कल्कि 2898 - ऐ डी', 'तेरा यार हूं मैं' जैसी फिल्में हैं.