नई दिल्ली: आज पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. ऐसे में अमिताभ बच्चन भी देशभक्ति के रंग से सराबोर दिखे. उन्होंने, एक पोस्ट साझा किया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर बिग बी भ ने एक शानदार और यूनिक पहल की जिसके बारे में हम आपको बताएंगे.
दरअसल, अमिताभ बच्चन गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों का हौसला बढ़ाते दिखे.उन्होंने एक दिल छू जानेवाला वीडियो शेयर किया है जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो के साथ ही एक्टर लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं.
अमिताभ ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दिव्यांग बच्चों के साथ सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान गाते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा है- गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.
बिग बी के इस अनूठे पहल की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. लोगों ने इस वीडियो को सबसे अलग बताया है. इस वीडियो को देखते हुए एक यूजर ने लिखा- आज तो आपने दिल को छू लिया. वहीं दूसरे यूजर ने कहा- यूं ही आपको महानायक नहीं कहते हैं लोग..
वहीं आपको बता दें कि अभी हाल ही में बिग बी अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा पर दिखाई दिए थे. अमिताभ अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अयोध्या पहुंचे थे. वहीं अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी 'सेक्शन 84', 'आंखें 2', 'कल्कि 2898 - ऐ डी', 'तेरा यार हूं मैं' जैसी फिल्में हैं.