500 करोड़ की फिल्म और 1200 की कमाई, रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2 ने किया कमाल
इन दिनों हर तरफ एक फिल्म का शोर देखने को मिल रहा है जो कि अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा-2 है जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
नई दिल्ली: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 'पुष्पा 2' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. अब ऐसे में यह इस साल की बड़ी फिल्म होने वाली है और जिस हिसाब से फैंस ने इस फिल्म के ट्रेलर को प्यार दिया है. यह कह पाना मुश्किल नहीं है कि यह थिएटर पर धमाल करने वाली है.
अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल की इस फिल्म के पहले पार्ट ने काफी अच्छी कमाई की है. अब फैंस पुष्पा-2 का इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि पुष्पा-2 की प्री-रिलीज कमाई ने एक नया इतिहास रच दिया है. खबरों की मानें तो पुष्पा-2 ने फिल्म RRR और KGF 2 को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि इसने रिलीज से पहले 1200 करोड़ की कमाई कर ली है.
Also Read
सबसे खास बात फिल्म 500 करोड़ के बजट में बनी है और रिलीज के पहले इसने 1200 करोड़ कमा लिए, ये सिर्फ अल्लू अर्जुन ही कर सकते हैं. जैसा कि हम सब जानते हैं कि अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर फिल्म पुष्पा-2 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है.
इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. फिल्म ने हिंदी डब वर्जन के लिए कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये की डील की है. पुष्पा-2 ने दक्षिण भारत में डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 270 करोड़ रुपये में और विदेशी बाजार में भी 100 करोड़ रुपये के राइट्स की डील बिकी है. वहीं ओटीटी ने भी इसके राइट्स 275 करोड़ रुपये की खरीदी है.