Aamir की बेटी और दामाद के रिसेप्शन पार्टी में कैटरीना ने लूटी सारी लाइमलाइट, लोग बोले- अब आई क्वीन
Ira Khan Reception Party: दोनों की रिसेप्शन पार्टी रखी गई जिसमें बॉलीवुड, बिजनेस, खेल और राजनीतिक जगत के कई बड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है.
नई दिल्ली: आमिर खान की बेटी आयरा खान और उनके दामाद नूपुर शिखरे शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों की शादी 10 जनवरी को हुई थी. इनकी शादी की रस्में 6 जनवरी से 10 जनवरी तक चली थीं. आज दोनों की रिसेप्शन पार्टी रखी गई जिसमें बॉलीवुड, बिजनेस, खेल और राजनीतिक जगत के कई बड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है.
कैटरीना ने इस दौरान लहंगा पहना था जो कि उन पर काफी जच रहा था. क्रीम कलर के लहंगे में चिकनी चमेली किसी अप्सरा से कम नहीं लगी. कैटरीना ने मीडिया को काफी पोज भी दिए और हर कोई उनके इस अंदाज को पसंद कर रहा था.
Also Read
कैटरीना को देख एक यूजर ने लिखा ये है बॉलीवुड की असली क्वीन, वहीं दूसरे ने लिखा हिंदी सिनेमा की टाइगरस, तीसरे यूजर ने लिखा कितनी सिंपल और सुंदर हैं ये. वहीं एक यूजर ने लिखा विक्की कौशल कहां है. वहीं एक ने लिखा ये किसी एंजल से कम नहीं है.