नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. अभिनेता अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हैं. आमिर खान ने फिल्ममेकर किरण राव से दूसरी शादी की थी फिर शादी के कुछ साल बाद दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया.
तलाक लेने के बाद भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. बरहाल अलगाव के बाद भी दोनों साथ में काम करते हैं और अब किरण अपनी फिल्म लापता लेडीज को लेकर काफी चर्चा बटोर रही हैं.
अब इस बीच आमिर खान ने तलाक के तीन साल बाद बताया कि उन्होंने अलग होने के बाद किरण से कुछ सवाल पूछे थे जिसका उन्होंने उनको काफी अच्छा जवाब दिया.
एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए आमिर खान ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए इस बात का खुलासा किया कि किरण से तलाक के किरण से इस बात पर रिएक्शन मांगा था कि एक पति के रूप में उनमें क्या कमी है और वह भविष्य में इसको कैसे सुधार सकते हैं. इस पर किरण ने उन्हें कई चीजें बताई.
आमिर खान ने एक्स वाइफ संग तालक के बारे में बात करते हुए, एक मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने कहा- आप लोग जानते हैं कि हम लोगों का तलाक अभी हुआ है. ऐसे में एक दिन शाम को मैं बैठा हुआ था, मैंने किरण से बोला, एक पति के रूप में मुझमें क्या कमी थी? मैं खुद में क्या सुधार लाऊं? अभी आगे लाइफ में चल रहा हूं.'
इसके बाद एक्टर ने बताया कि उनके इस सवाल के बाद किरण राव ने उन्हें पूरी एक लिस्ट दिखा दी और कई सारे प्वाइंट बताए. उसने मुझे बाकायदा प्वॉइंट्स लिखवाए. आप बहुत बात करते हैं. आप किसी को बात नहीं करने देते. किरण ने उन्हें 15-20 प्वाइंट बता डाले और फिर बोली तुमने पूछा तो मैंने बता दिया.'