विदेशों में भी धूम मचा रही भारत की यह बाइक, लगातार बढ़ रही है डिमांड

भारत में बाइक लवर्स की पहली पसंद बनने वाली बाइक के सिर्फ भारत ही में नहीं विदेशों में भी कई दीवाने हैं. इस बाइक का क्रेज ग्लोबल मार्केट में भी खूब दिख रहा है. बीते माह फरवरी में इस बाइक की बिक्री में 286% की उछाल देखा गया. 

India Daily Live

भारत की रॉयल इनफील्ड का जलवा देश ही नहीं विदेश में भी कायम है. इस कंपनी की बाइक्स के निर्यात में हर साल वृद्धि देखने को मिल रही है. महीने के बात करें तो इस बाइक के निर्यात में 42.30 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है. बीते महीने फरवरी 2024 में इस बाइक का कुल निर्यात 8013 यूनिट रहा है. 

विदेशी बाजार में 350 सीसी की जगह पर 650 सीसी वाली रॉयल इनफील्ड की बाइक की अधिक डिमांड रही है. रॉयल इनफील्ड की कई बाइक्स को विदेशों में पसंद किया जा राहा है. निर्यात की सूची में 650 ट्विन्स भी शामिल थीं. कॉन्टिनेंटर जीटी और इंटरसेप्टर की 601 यूनिट भी शिप की गई हैं. बुलेट 350 की 321 यूनिट्स का निर्यात किया गया है. 

इस बाइक की रही सबसे ज्यादा डिमांड

सबसे ज्यादा डिमांड में इस कंपनी की सुपर मेट्योर बाइक रही है. विदेशी बाजार में रॉयल इनफील्ड की इस बाइक की 2,124 यूनिट शिप हुई हैं. बीती जनवरी में इस बाइक की महज 550 यूनिट ही भेजी गई थीं. इस हिसाब से इसकी डिमांड में 286. 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस कंपनी की निर्यात होने वाली बाइक्स में यह बाइक 26.51 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है. 


हिमालयन की भी रही अच्छी डिमांड

आरई हिमालयन की डिमांड में भी अच्छी वृद्धि देखने को मिली है. इसकी डिमांड में सालाना आधार पर 102.07 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है. यह एक एडवेंचर टूरिंग बाइक है. इसका 2016 में लॉन्च किया गया था. इसको नई जेनरेशन के लिए अपडेट भी किया गया है. ये बाइक ऑफ रोडिंग में भी अच्छा रिस्पांस देती है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी काफी हाई है. 

क्लासिक 350

रॉयल इनफील्ड की क्लासिक 350 भी इस लिस्ट में शामिल है. इस बाइक की पिछले महीने 1,238  यूनिट निर्यात की गई थीं. इस बाइक का मासिक निर्यात 10.13 प्रतिशत तक बढ़ा है. 

इन बाइक्स का गिरा है निर्यात 

मेट्योर 350 और आरई हंटर 350 के निर्यात में गिरावट देखी गई है. सालाना आधार पर मेट्योर 350 के निर्यात में 23.98 प्रतिशत और आरई हंटर 350 के निर्यात में 46.93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.