Hyundai Car Recall : हुंडई कंपनी ने भारत से अपनी कार Verna के CVT वेरिएंट को रिकॉल किया है. वरना के IVT मॉडल्स में तकनीकी खराबी है. इस कारण कंपनी ने इन कारों की खराबी को दूर करने के लिए इन्हें वापस मंगाया है. इसके लिए इन कार को खरीदने वाले ग्राहकों को रिकॉल नोटिफिकेसन भी जारी कर दिया गया है.
हुंडई कंपनी ने कारों में आई खराबी की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है. कंपनी के अनुसार कार के इलेक्ट्रॉनिक ऑयल पंप कंट्रोल में खराबी आई है. इस कारण सभी कारों को रिकॉल किया गया है. इस रिकॉल का मुख्य उद्देश्य खराबी का मूल्यांकन करके उसे ठीक करना है.
बीते मार्च 2023 में हुंडई ने वरना के इस मॉडल का लॉन्च किया था. अभी इसके EX,S,SX,SX(O) वेरिएंट्स मार्केट में उपलब्ध हैं. इस कार की शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये है. जिन भी ग्राहकों को रिकॉल नोटिफिकेशन जारी हुआ है, वे कार की टेस्टिंग और पार्ट को बदलवाने के लिए किसी भी हुंडई डीलरशिप में संपर्क कर सकते हैं. यह पार्ट फ्री में बदला जाएगा. हुंडई वरना में पॉवरट्रेन इंजन दिया गया है. यह सेडान नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बों में दो 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मौजूद है. यह 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक वेरिएंट्स IVT/CVT में आती है. इसके साथ ही यह 7 स्पीड DCT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ भी मार्केट में उपलब्ध है.