menu-icon
India Daily

 खरमास बाद बस इतने ही दिन बजेगी शहनाई, फिर जून तक नहीं ले पाएंगे सात फेरे

Vivah Muhurat 2024 : सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के बाद से लगा खरमास अब समाप्त होने जा रहा है. खरमास के समाप्त होने बाद शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे. इसके साथ ही शादी करने के लिए भी कुछ शुभ मुहूर्त अप्रैल में पड़ेंगे. 

India Daily Live
 खरमास बाद बस इतने ही दिन बजेगी शहनाई, फिर जून तक नहीं ले पाएंगे सात फेरे
Courtesy: pexels

Vivah Muhurat 2024 : बीते 14 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर गए थे. मीन संक्रांति लगने के बाद से खरमास लग गया था. यह खरमास चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तक रहेगा, क्योंकि पंचमी यानि 13 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. मेष राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही खरमास का अंत होगा और शुभ कार्यों की शुरुआत होने लग जाएगी. इस दौरान लोग मुंडन, विवाह, सगाई, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य कर सकते हैं. इसके साथ ही इसी अप्रैल माह में विवाह के लिए भी कुछ शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. 

9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष का शुभारंभ हुआ था. नवरात्रि में शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है लेकिन इस बार खरमास का साया होने के चलते चैत्र नवरात्रि पर भी शुभ कार्यों की मनाही रही थी. वहीं, अब 14 अप्रैल से शुभ कार्यों की शुरुआत की जा सकती है. 13 अप्रैल की रात को ही सूर्य खरमास से बाहर आ जाएंगे. ज्योतिषाचार्यों की मानें तो 18 से 22 अप्रैल के बीच विवाह के लिए शुभ योग बन रहे हैं. 

कब हैं विवाह के शुभ योग?

आगामी 23 अप्रैल से 30 जून तक शुक्र ग्रह अस्त हो जाएंगे. शादियों के लग्न मुहूर्त में गुरु और शुक्र ग्रह की अच्छी स्थिति का होना काफी आवश्यक होता है. इनमें से किसी भी ग्रह की स्थिति खराब होने के चलते विवाह संपन्न नहीं हो सकता है.ऐसे में शुक्र के अस्त होने से इस अवधि में विवाह कार्य संपन्न नहीं करना चाहिए. शुक्र के अस्त रहने के चलते मई और जून में विवाह का कोई भी मुहूर्त नहीं है. 

अप्रैल 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 

1- 18 अप्रैल 2024 (गुरुवार)

2- 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार)

3- 20 अप्रैल 2024  (शनिवार)

जुलाई 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 

1- 9 जुलाई 2024 (मंगलवार)

2- 11 जुलाई 2024  (गुरुवार)

3- 12 जुलाई 2024 (शुक्रवार)

4- 13 जुलाई 2024  (शनिवार)

5- 14 जुलाई 2024 (रविवार)

6- 15 जुलाई 2024  (सोमवार)

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.