Aaj Ka Rashifal 7 April 2024 : 7 अप्रैल को चैत्र माह के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी है, यह सुबह 06:53 तक रहेगी.इसके बाद चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि लग जाएगी. राशिफल के माध्यम से आप भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में अनुमान लगा सकते हैं.
आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे. इसके साथ ही गुरु और बुध ग्रह मेष राशि में मौजूद हैं.बुध वक्री चाल चल रहे हैं. केतु ग्रह कन्या राशि में और मंगल व शनि कुंभ राशि में हैं. इसके साथ ही राहु और सूर्य, शुक्र इस समय पर मीन राशि में विराजमान हैं. आइए इन ग्रहों की चाल से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
आज के दिन आप के मन में सकारात्मक विचार आएंगे. आपमें एक नया जोश देखने को मिलेगा, जो आप के लिए काम को बेहतर करेगा. आज तनाव में दिन बीत सकता है. आज का दिन नौकरी पेशा वालों के लिए उत्तम दिन है.
आज का दिन हर तरह से उत्तम है लेकिन ससुराल की तरफ से कोई खराब ख़बर सुनने को मिल सकती है. आज अपने स्टाफ से बनाकर के चलें नहीं तो कामकाज की जगह आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आज पेट मे दर्द हो सकता है.
आज के दिन आपको मार्गदर्शन करने वाला कोई अच्छा गुरु मिल सकता है. मित्रों का साथ मिलेगा. घूमने का मन बन सकता है, सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी. परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे.
मौज-मस्ती और मनोरंजन में लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा. अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें. गलतफहमी पैदा हो सकती है. मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे अधिक खर्च हो सकता है.
जीवनसाथी पर धन खर्च होगा. अविवाहित लोगों के विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है. व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी. प्रियजनों का मिलन आनंददायक होगा. उत्तम भोजन और उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी.
आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का अभाव होगा. छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी का अनुभव हो सकता है. परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद हो सकता है. अधिक धन खर्च करने से बचें.
शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे. दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे कर सकते हैं. आज के दिन मामा का परिवार और आप एक साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं.
आज के दिन पार्टनर्स के साथ मेल-मिलाप रहेगा. नकारात्मक विचार मन की अस्वस्थता बढ़ाएंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे. दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे कर सकेंगे.
आमोद-प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे . दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा. मित्रों से लाभ तथा प्रवास का आयोजन होगा.
व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा. मांगलिक कार्य होंगे. आज के दिन घर में किसी की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. इसके साथ ही रुपए की बरकत के हालात भी कुछ खास नहीं होंगे. आज के दिन किसी प्रकार की कोई जल यात्रा हो सकती है.
आज के दिन किसी व्यक्ति के सहयोग और सहायता से लाभदायक फलों की प्राप्ति होगी. आज के दिन आपके वार्तालाप की निपुणता एवं बुद्धिमता से आपके कार्य सफल होंगे. परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.
घर परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना का अनुभव करेंगे. व्यावसायिक कार्यों के संबंध में दौड़धूप रहेगी. नौकरी में पदोन्नति संभव है. सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है. सरकार तथा मित्रों सम्बंधियों से लाभ होगा.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.