लॉन्च हो गई Mahindra XUV 3XO, जान लीजिए कीमत और फीचर

Mahindra XUV 3XO: लंबे इतंजार के बाद आखिरकार महिंद्रा ने अपनी मोस्ट अवेटेड  एक्सयूवी 3एक्सओ को लॉन्च ही कर दिया है. 

India Daily Live
Published :Monday, 29 April 2024
Updated :29 April 2024, 09:37 PM IST
फॉलो करें:

Mahindra XUV 3XO: आखिरकार महिंद्र ने मोस्ट अवेटेड एक्सयूवी 3एक्सओ को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये  है. XUV300 की तुलना में XUV 3XO एक नई डिजाइन, नए फीचर, नई टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में लॉन्च हुई है.

एक्सयूवी 3एक्सओ के कई वैरिएंट हैं. अगर वैरिएंट की बात करें तो इसमें MX1, MX2, MX3, MX2 Pro, MX3 Pro, AX5, AX5L, AX7,  और AX7L शामिल है.

क्या है Mahindra XUV 3XO की खासियत?

महिंद्रा की इस नई एक्सयूवी की डिजाइन भी अपने आप में बहुत अलग है. यह  महिंद्रा की आने वाली BE इलेक्ट्रिक एसयूवी से इंस्पायर्ड लग रही है .इसमें इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लाइट्स  के साथ ऑल-एलईडी हेडलाइट्स, ग्रिल, बड़े सेंट्रल एयर इनटेक के साथ अपडेटेड बम्पर और ज्यादा एंगुलर नोज है.

कितनी है XUV 3XO की कीमत?

Mahindra XUV 3XO के अलग-अलग वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत नीचे दी गई है.

  1. एमएक्स1 प्रो - रु. 7.49 लाख
  2. एमएक्स2 प्रो – रु. 8.99 लाख
  3. एमएक्स2 प्रो एटी - रु. 9.99 लाख
  4. एमएक्स3 - रु. 9.49 लाख
  5. AX5 - रु. 10.69 लाख
  6. AX5L MT - रु. 11.99 लाख
  7. AX5L AT - रु. 13.49 लाख
  8. AX7 - रु. 12.49 लाख
  9. AX7L - रु. 13.99 लाख